Home रायगढ़ न्यूज नवोदय विद्यालय में प्राचार्या अनुराधा शर्मा ने किया ध्वजारोहण

नवोदय विद्यालय में प्राचार्या अनुराधा शर्मा ने किया ध्वजारोहण

by SUNIL NAMDEO

गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, योगा, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीता दिल प्रस्तुति दिल

भूपदेवपुर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को देशभक्ति की भावना के साथ उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनुराधा शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

  इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसमें एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, शारीरिक अभ्यास योगा, भाषण व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

  कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विभिन्न हाउस/स्कूल कैप्टनों एवं प्रीफेक्ट्स को उनके दायित्वों के प्रतीक रूप में बैज पहनाए गए, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व भावना एवं जिम्मेदारी की समझ विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्यों तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता पर प्रकाश डाला गया।

             प्राचार्या श्रीमती अनुराधा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को अपनाने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी, समस्त स्टाफ एवं पीटीसी (पैरेंट्स-टीचर्स कमेटी) के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शशिभूषण प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम गरिमामय एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You may also like