प्रकाश नायक ने किया कोलता समाज का अपमान : विलिस गुप्ता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कोलता बिरादरी ने पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंपकर पूर्व विधायक पर की कार्रवाई की मांग

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। धान खरीदी की पोल खोलने के नाम पर कांग्रेस पूर्व विधायक प्रकाश नायक एवं साथियों के द्वारा नशे की हालत में छिछोर उमरिया धान खरीदी केंद्र में मारपीट किए जाने के मामले में कोलता समाज आक्रोशित है।।कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विलिस गुप्ता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को ज्ञापन सौंप कर इस मामले में निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

               पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष विलिस गुप्ता ने कहा कि पुसौर तहसील स्थित छिछोर उमरिया धान खरीदी के फंड प्रभारी शिशु पाल भोई के साथ मारपीट गाली गलौज कोलता समाज का अपमान है, यह अस्वीकार्य है। ऐसे में इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच तो हो ही, साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

You may also like

Leave a Comment