घर वापसी अभियान के लिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को उत्तराखंड में मिला आज का कर्मवीर अवार्ड

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा रामनगर में आयोजित राजपूताना बिजनेस समिट 2025 में घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “आज का कर्मवीर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों, विशेषकर घर वापसी अभियान कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहलों हेतु प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह ने पुरस्कार दिया। इस अवसर पर जी हुज़ूर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ राजनेता बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसाय जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा राजनीति क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आर.पी. सिंह की दूरदर्शी सोच को सभी ने सराहा। उनकी इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि राजपूत समाज देश की तरक्की एवं समाजहित में अपना योगदान और अधिक प्रबल कर सकता है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि घर वापसी अभियान एवं अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करता रहूँ।

You may also like

Leave a Comment