जिंदल के गेट नंबर 2 के सामने हादसा, प्यून की मौत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

बेकाबू मारुति इको ने सायकल सवाल जिन्दलकर्मी को कुचला

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिंदल के गेट नंबर 2 के सामने हुए हादसे में प्यून की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, जिंदल के मार्केटिंग कंपनी का प्यून ड्यूटी कर सायकल से निकल रहा था था, तभी बेकाबू मारुति इको ने उसे अपनी गिरफ्त में लेते हुए जिंदगी छीन ली। कोतरा रोड पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

               दुर्घटना की विवेचना कर रहे प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी ने सृजन न्यूज को बताया कि मूलतः पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिलान्तर्गत रामनगर का केंदुआ निवासी पंकज दास पिता कन्हैया लाल दास (43 वर्ष) रायगढ़ के जिंदल स्टील एंड पावर के मार्केटिंग कंपनी में बतौर चपरासी का काम करते हुए जेएसपी के क्वाटर नंबर बी 26 में रहता था। जिंदल के मार्केटिंग कंपनी में सामान लाने ले जाने का काम करने वाला पंकज गत दिवस रात तकरीबन 8 बजे जिंदल के गेट नंबर 2 से सायकल लेकर निकला था।

                                इस दौरान अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से आ रही मारुति इको (क्रमांक – सीजी 13 एबी 5758) के चालक ने उसे ठोक दिया। बेलगाम चार पहिया वाहन की चपेट में आने से सायकल सवार पंकज के सिर, कमर, दोनों हाथ-पांव के अलावे अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आई। जिंदल के गेट नंबर 2 के सामने एक्सीडेंट से प्यून को अधमरे हालत में देख अफरा-तफरी और हड़कम्प मच गई। तदुपरांत, जिंदल के सिक्यूरिटी गार्ड्स मौके की नजाकत को भांप जख्मी चपरासी को नजदीकी ओपी जिंदल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स द्वारा उपचार शुरू करने के बावजूद आधे घंटे तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्षरत पंकज ने अंततः रात तकरीबन पौने 9 बजे दम तोड़ दिया।

   इधर, दूसरे रोज यानी आज 1 मई की सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद प्यून के शव को शोकाकुल दास परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंपने वाली कोतरा रोड पुलिस अब आरोपी मारुति इको चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

You may also like

Leave a Comment