13 जुआरियों के कब्जे से 47, 550 रुपए और ताशपत्ती बरामद
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। खरसिया पुलिस ने जुआ रेड मांड नदी डैम किनारे सजी जुए की महफिल पर गाज गिराते हुए 13 जुआरियों को धरदबोचते हुए उनके कब्जे से ₹47,550 और ताशपत्ती जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कल शाम एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में चौकी खरसिया और चौकी जोबी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आडपथरा माड नदी किनारे कुछ जुआरियों द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर रेड की गई।
जुआ के दो फडों पर पुलिस टीम ने 13 जुआरियान मोह. अनशार पिता मोह. मुख्तार उम्र 52 वर्ष साकिन तुरकापारा थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़, बृजलाल वर्मा पिता स्व. देवनारायण वर्मा उम्र 57 वर्ष साकिन कंकुबाई धरमशाला के पीछे हमालपारा चौकी खरसिया, अमित कुमार चौहान पिता दिलेश्वर चौहान उम्र 42 वर्ष साकिन बसमुड़ा थाना खरसिया, पप्पू राजपूत पिता शौकी राजपूत उम्र 29 वर्ष साकिन अटल आवास खरसिया, ओमकार उर्फ विक्की सिदार पिता राम सिदार उम्र 24 वर्ष साकिन अटल आवास खरसिया, मिनकेतन साहू पिता मंगलू उम्र 26 वर्ष साकिन काशीचुँवा थाना भूपदेवपुर, केशव जायसवाल पिता महेत्तर जायसवाल उम्र 48 वर्ष साकिन खोखरोआमा थाना घरघोड़ा, छोटे लाल डनसेना पिता अक्तीराम उम्र 36 वर्ष साकिन जबलपुर थाना भूपदेवपुर, गेंदलाल डनसेना पिता बेदराम उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम जबलपुर, (10) भानु डनसेना पिता दिलचंद उम्र 31 वर्ष साकिन ग्राम जबलपुर, नेतराम राठिया पिता चैतराम उम्र 34 वर्ष साकिन झिंटीपाली, रामेश्वर पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 33 वर्ष ग्राम नवागव थाना खरसिया, देवनाथ उर्फ मंगलू डनसेना पिता पुनीराम उम्र 45 वर्ष साकिन बड़े डूमरपाली पकड़े गए।
जुआरियों के फड और पास से कुल 47,550 रूपये, पत्ती ताश की गड्डी, प्लास्टिक बोरी जप्त की गई है। आरोपियों के कृत्य पर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में जुआ रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग, चौकी प्रभारी जोबी आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्रिय, दशरथ सिदार, आरक्षक कीर्ति सिदार, सोहनलाल यादव, साविल चन्द्रा, डमरूधर पटेल, सोमनाथ पटेल, मुकेश यादव, राजेन्द्र राठिया, उमेन्द्र उरांव शामिल थे।
















