पुलिस कप्तान ने थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

गुनाह को रोकने, मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़ (सृजन न्यूज)। पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ -बिलाईगढ़ पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारीयों और थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई।

बैठक में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को पेंडिंग अपराध, शिकायत, मर्ग, गुम इंसान के त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था में सुधार,  सॉफ्टवेयर में सभी अपराधियों के फिंगर प्रिंट की शत-प्रतिशत अपलोडिंग ,थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने, क्षेत्र में पेट्रोलिंग व्यवस्था को बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए।

You may also like

Leave a Comment