मां के नाम से पौधरोपण प्रकृति से जुड़ाव का एहसास : अरूणधर दीवान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सुपा मंडल स्थित ग्राम लिंजिर में 5 एकड़ में लगाए गए फलदार पौधे

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मां के नाम से पौधे रोपना प्रकृति से जुड़ाव का एहसास कराता है। पौधरोपण को सामाजिक उत्तरदायित्व बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने आज खरसिया विधानसभा के सुपा मण्डल स्थित ग्राम लिंजिर के 5 एकड़ के क्षेत्र में नमो वन वाटिका में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान कही।

      श्री दीवान जिले भर में मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे विभिन्न आयोजनों में शिरकत कर आम जनता से संवाद स्थापित कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रहे है। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान करते हुए कहा माँ के नाम कर पौधरोपण अभियान में शामिल होकर पौधे अवश्य लगाए। उन्होंने पौधरोपण के लाभ बताते हुए कहा कि वृक्षों से निकलने वाली ऑक्सीजन हमारे लिए प्राण वायु है। वृक्षों के बहुआयामी लाभ है। सबसे बड़ी बात है वृक्ष जीवन पर्यन्त कुछ न कुछ समाज को देते ही हैं। जीवन में कुछ न कुछ देते रहने का भाव हमे वृक्ष ही सिखाते हैं। उन्होंने इस अभियान को जनता तक पहुंचाने की अपील भी की।

             खरसिया विधानसभा के सुपा मण्डल के ग्राम पंचायत लिंजीर में कुंजराम पटेल के सामूहिक प्रयासों से नमो वन वाटिका में पौधे रोपे गए। 5 एकड़ के विस्तृत भू भाग में फैले इस वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां के नाम फलदार पौधे लगाए। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। लिंजीर सरपंच श्रीमती सुरोति सारथी की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि खरसिया महेश साहू, जिला महामंत्री भाजपा जतिन साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, लक्ष्मी जीवन पटेल जिला पंचायत सदस्य, डोल नायक जिला पंचायत प्रतिनिधि, श्रीमती खीर मति चौहान जनपद उपाध्यक्ष पुसौर, विलिस गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, भाजपा सनत नायक जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती गायत्री केसरवानी जिला मंत्री भाजपा अशोक अग्रवाल (जिला भाजपा सह प्रवक्ता), अमरदीप सिंह जटाल जिला भाजपा कार्यालय मंत्री, राजकुमार छत्तर पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा, यादव साव जनपद सदस्य प्रतिनिधि, कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी लोचन पटेल एवं श्रीमती राधा पटेल, विद्यानंद प्रधान, जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य द्वय कमलधर पटेल, गौतम गुप्ता, महामंत्री सुपा मण्डल की मौजूदगी रही। मंच संचालन प्रदीप पटेल एवं मोहन कुर्रे ने किया।

You may also like

Leave a Comment