परविंदर सिंघ खालसा धमतरी से गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

भरण–पोषण मामले में कोर्ट का गैर जमानती वारंट था जारी

धमतरी (सृजन न्यूज)। भरण–पोषण (17,50,000 रुपाए) के मामले में जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के चलते पुलिस ने परविंदर सिंघ खालसा, पिता अजीत सिंघ खालसा, निवासी कालटेक्स पेट्रोल पंप के पीछे, बस्तर रोड, धमतरी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिस पर न्यायालय ने NBW जारी किया था। वारंट की तामिली के लिए धमतरी पुलिस सक्रिय थी।

    गिरफ्तारी की कार्रवाई आरक्षक लोमश सिंह, आरक्षक कमलेश यादव एवं उनकी टीम ने की, जिन्होंने आरोपी को धमतरी में दबोचकर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से उन्हें जेल दाखिल किया गया।

You may also like

Leave a Comment