नटवर स्कूल में यादगार रही पालक शिक्षा मेघा बैठक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। पीएमश्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में गत 8 अगस्त को पालक शिक्षा मेघा बैठक का आयोजन किया गया।

शाला विकास समिति हिंदी माध्यम के अध्यक्ष सुरेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में विद्याधिष्ठात्री मां सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष तिलक चंदन लगाकर एवं द्वीप प्रज्जवलन कर पालक शिक्षक बैठक का श्रीगणेश हुआ। प्राचार्य ने पालक शिक्षक बैठक के महत्व को अवगत कराया कि छात्रों के सर्वांगिण विकास में यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियां भी गिनाई। इसी कड़ी में श्रीमती गायत्री स्वर्णकार द्वारा एनईपी 2020 पालकों को विस्तार पूर्वक बताया गया।

                व्याख्याता ऋतु अवस्थी ने बच्चों की नियमित अनुपस्थिति के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की। व्याख्याता नेहा कौशिक ने संस्था में जेई एवं नीट की अतिरिक्त कोचिंग लगाई जाती है, के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्रीमती ए. थॉमस ने मध्यान्ह भोजन और विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की। शिक्षिका पुष्पांजलि दास ने शिक्षक एवं नैतिक मूल्यों की संबंध में चर्चा की। व्याख्याता पीएस पटेल ने परीक्षा इकाई मूल्यांकन के उद्देश्यों संबंध में चर्चा करते हुए बताया।  कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता विकास कुमार मिश्रा और आभार प्रदर्शन हरिशंकर पटेल ने व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment