बग्घी में निकलेगी परशुराम की भव्य शोभायात्रा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रायगढ़ में इस वर्ष भी यादगार रहेगा। ब्राम्हण सेवा समिति की पहल पर 10 मई को बग्घी में विराजकर परशुराम की भव्य शोभायात्रा शहर में निकलेगी। साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन होगा।

 

                 शहर के होटल साकेत में आयोजित पत्रकारवार्ता में ब्राम्हण सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विजय शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, अमित शर्मा, अरविंद शर्मा, कमल किशोर शर्मा, पवन शर्मा, आशीष शर्मा और विक्रांत शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 2011 में ब्राम्हण सेवा समिति का पंजीयन हुआ। अक्षय तृतीया 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव पर स्थानीय हंडी चौक स्थित परशुराम मन्दिर से शाम 4 बजे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही भव्य भण्डारा भी होगा। विगत 1मई से 4 दिवसीय महिला मंडल ने भी विविध कार्यक्रम हुआ। अब 10 मई को परम्परा के अनुसार पहली मर्तबे परशुराम की शोभायात्रा बग्घी में सवार होकर निकलेगी।

 

                 उन्होंने यह भी बताया कि परशुराम मन्दिर में विशेष पूजा और महाआरती होगी। इसमें जिलेभर से सर्व ब्राम्हण समाज के लोग सपरिवार शामिल होकर एकता का परिचय देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई बार बैठकें भी हो चुकी है। जिला और पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग मिलता है। परशुराम भवन हेतु जमीन की मांग की गई थी। कांग्रेस शासन में भूमि मिली भी उर्दना के पास। इसके बावजूद परशुराम चौक की मांग आज भी पूरी नहीं हुई है।

You may also like

Leave a Comment