पंडित दीनदयाल ने कहा था, राम राज्य नहीं होने से सोने की लंका के लाभ से वंचित रही जनता :भूपेंद्र सवन्नी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद संगोष्ठी के शुभारंभ के पूर्व मंचस्थ अतिथियों वक्ताओं का स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि पंडित दीनदयाल की जयंती पर उनके विचारों को साझा करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल ने कहा था कि राम राज्य के अभाव में जनता रावण के सोने की लंका के लाभ से वंचित रही।

भूपेंद्र सवन्नी आज रायगढ़ भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की संगोष्ठी में कार्यकताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा की यात्रा दहाई अंकों से शुरू हुई विचारों के सहारे शुरू हुई इस यात्रा के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार तक पहुंचने की भावपूर्ण यात्रा का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा, पंडित दीनदयाल के विचारों का अनुशरण करते हुए भाजपा अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सेवाएं पहुंचाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। पीएम मोदी के जन्मदिन को भी सेवा पखवाड़े के रूप में मनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य अंतिम व्यक्तियों तक रक्तदान, सफाई अभियान, पौधरोपण, फिटनेस हेतु मैराथन दौड़ जैसी योजनाओं से लाभ पहुंचाना ही है। दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक रहे।पंडित दीनदयाल  की सोच रही कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे। पंडित जी के सपनों का भारत बनाने मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला। भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि पं. दीनदयाल का एकात्म मानववाद राष्ट्र जीवन का आदर्श है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने का विचार रखा था।
जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता पाना लक्ष्य नहीं, बल्कि सत्ता के जरिए अंत्योदय की सेवा मूल लक्ष्य है। पंडित दीनदयाल की इसी प्रेरणा को अपना कर भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचने का प्रयास करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा, पंडित दीनदयाल ने ऐसे सबल राष्ट्र का सपना सँजोया था जिसमें विभिन्न राज्यों की संस्कृतियां विकसित हो। सभी धर्मों से परे एक ऐसा मानव धर्म हो जिसमें सभी धर्मों की मूल भावना का समावेश होने के साथ सभी व्यक्ति को समान अवसर मिले। कार्य के प्रति आजादी मिले, तभी सृदृढ़ सम्पन्न व जागरूक राष्ट्र की कल्पना पूरी होगी। एक चाय बेचने वाला छोटा सा कार्यकर्ता संघर्षों की अग्नि में तपकर भारत को विश्वगुरु बनाने की राह में ले जा सकता, यह पीएम मोदी ने साबित किया।

               कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सत्यानंद राठिया, कमल गर्ग, सतीश बेहरा, विकास केड़िया, जतिन साव, नरेश पंडा, गोकुल यादव, विनायक पटनायक, अरुण कातोरे, विलीस गुप्ता, पावन अग्रवाल, रत्थू गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुषमा खलखो, सनत नायक, अशोक अग्रवाल, गायत्री केसरवानी, कमला राठिया, दिबेश सोलंकी, नीलम रंजू संजय, अमरदीप सिंह, प्रवीण द्विवेदी, संजय अग्रवाल, शैलेष माली, शीला तिवारी उपस्थित रहे। संचालन भाजपा महामंत्री विकास केड़िया और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष विनायक पटनायक ने किया।

You may also like

Leave a Comment