ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में खेलों को बढ़ाना हमारा लक्ष्य : मनीष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ क्लब में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप का देश की बड़ी औद्योगिक इकाई अडानी फाउंडेशन ने प्रायोजित किया। इस टूर्नामेंट में पूरे प्रदेश के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। आयोजन में अदानी समूह की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

                  अडानी फाउंडेशन से आए मनीष शुक्ला ने कहा कि हम खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार कार्य करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। जिला और राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी छोटे-बड़े आयोजन में हमारी कंपनी की प्रथम भूमिका रहती है एवं खेल के प्रति हर प्रकार के सहयोग के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

                     उन्होंने ताइक्वांडो के एशियाई गेम मेडलिस्ट कोच ऋषि सिंह की सराहना करते हुए उन्हें अपने अडानी समूह में शामिल करने की इच्छा जाहिर की। अडानी ग्रुप तमनार से केके रेड्डी (कल्चर एचआर हेड), मनीष शुक्ला (सीएसआर हेड), प्रोजेक्ट मैनेजर आंचल शर्मा शामिल हुई। जिला ताइक्वांडो संघ ने इस चैंपियनशिप में अतुल्य सहयोग के लिए अडानी समूह को धन्यवाद दिया।

                       अध्यक्ष अशोक बट्टीमार और सचिव आरती सिंह ने कहा कि अडानी समूह से हमें बहुत सहयोग मिला है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पूरी समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हुए इन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। विजेताओं को अडानी समूह के प्रतिनिधियों ने शील्ड और मेडल पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

You may also like

Leave a Comment