खाद्य सुरक्षा दिवस पर ओपी की अनोखी बधाई को सोशल मंच पर 72 हजार लोगों ने देखा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्त मंत्री और विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बधाई देकर सादगी से थाली में खाने खाते हुए वायरल किए गए अनोखे वीडियो को सोशल मंच में अब तक 72 हजार लोग देख चुके हैं।

       इस वीडियो में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सादगी से खाना खाते हुए यह संदेश देना चाहते है कि अन्न का सम्मान सभी का दायित्व है। राजनीति के सेलिब्रिटी ओपी प्रदेश के युवाओं के मध्य सबसे अधिक लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। सोशल मंच में उनके फैंस फालोइंग्स लाखो में हैं। प्रदेश की जनता उन्हे यूथ आइकॉन मानती है।

       विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए ओपी ने सोशल मंच में विचारों को साझा करते हुए कहा कि सुरक्षित आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है। शरीर निर्माण में भोजन की अहम भूमिका है। यह भोजन प्रकृति के जरिए हासिल होता है। भोजन के सम्मान करने की अपील करते हुए ओपी चौधरी ने कहा भोजन को बर्बाद होने से बचाना सभी का अहम दायित्व है।

       विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर भोजन देने वाले अन्नदाता किसानों को नमन करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें भी प्रेषित की है।

You may also like

Leave a Comment