ओपी के प्रयास से कोयलंगा में मोबाइल टावर की मांग हुई पूरी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ विधान सभा के ग्राम पंचयात कोयलंगा में मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस सुदूर वनांचल क्षेत्र में मोबाइल टावर की मांग बहुप्रतीक्षित रही है। स्थानीय जनता ने सबसे बड़ी जरूरत मोबाइल टॉवर बताया था। स्थानीय जनता की मांग के मद्देनजर इस अंचल की मांग को हमने पूरा किया।

                                            श्री चौधरी ने कहा विधानसभा चुनाव के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने जनहित से जुड़ी सड़क बिजली पानी नाली सामुदायिक भवन धार्मिक भवन जैसी काफी मांगें पूरी की है, लेकिन कोयलंगा ग्राम वासियों ने इस गांव में मोबाइल टावर की मांग की हमने निजी कंपनियों से चर्चा करते हुए टावर लगाया। विधायक ओपी ने कहा कि जनता की मांगों को पूरा करना विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मोबाइल टावर के प्रारंभ होने से गांव वालों को चेहरे में आज प्रसन्नता का भाव नजर आ रहा यही हमारी राजनैतिक पूंजी है।

You may also like

Leave a Comment