ओपीजेएस के छात्रों ने फिर सीबीएसई बारहवीं में लहराया परचम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओपी जिंदल विद्यालय, रायगढ़ के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः अपना परचम लहराते हुये जिले एवं राज्य के नाम रोशन करते हुए शानदार परीक्षा परिणामों से सबको हतप्रत कर दिया। विद्यालय के 376 विद्यार्थियों में से 61 विद्यार्थियों ने 90% और 175 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर प्राचार्य, शिक्षकों एवं पालकों का नाम गौरवान्वित किया।
                                  परीक्षा परिणामों की चमकीली सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य आरके त्रिवेदी ने शिक्षकों और बच्चों की मेहनत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिणाम कुछ और भी बेहतर हो सकते थे। समय प्रबंधन और लगन अगर इन दोनों का ताल-मेल आपने सही बैठा लिया तो सफलता आपके कदम चूमेगी। अंतिम समय तक मजबूत इरादों के साथ प्रयास करते रहना चाहिए। शिक्षकों के साथ-साथ उन्होंने पालकों की भी सराहना की।
            प्रमुख रुप से विद्यालय के जिन छात्रों ने 95% एवं उससे ऊपर अंक प्राप्त किए हैं उनमें आदित्य जैन 97.8%, पार्थ सक्सेना 97.2%, श्रेया सिंहा महापात्रा 97.2%, आर्यन गुप्ता 97%, पूर्वी अग्रवाल 96.4%, शाश्वत अग्रवाल 96.4%, कुशाग्र वर्मा 96.2%, प्रत्युश मंडल 96%, कुहू पटेल 95.4%, केशर पटेल 95.2%, भूपेन्द्र साहू 95% एवं श्रेष्ठ केडिया 95% अंक प्राप्त किये हैं। कुल 376 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में कुल मिलाकर 810 A1 एवं A2 ग्रेड प्राप्त किए। कुल 53 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं।
   विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिंदल स्टील एंड पावर के कार्यपालक निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय, विद्यालय प्रबंधन समिति और प्राचार्य ने सीबीएसई परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

You may also like

Leave a Comment