पीपल की आस्था को पीपल से जोड़ ओपी ने दिखाई पर्यावरण सरंक्षण की अनोखी राह

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

मां कौशल्या के नाम पेड़ लगाकर वित्तमंत्री ने की पौधरोपण से जुड़ने की विनम्र अपील

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पीपल पेड़ से जुड़ी आम जनमानस की आस्था को पीपल याने जनता से जोड़ने का अभिनव प्रयोग वित्त एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन एक पेड़ मां के नाम लगाने अभियान की शुरुवात की। इसके तहत नगर वन उर्दना में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी मां कौशल्या देवी की उपस्थिति में न केवल पीपल का पेड़ लगाया, बल्कि पर्यावरण सरंक्षण हेतु पीपल याने जनता की आस्था को पीपल वृक्ष से जोड़ने का अनोखा प्रयास भी किया।

               रायपुर में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने पीपल फॉर पीपल अभियान जिक्र करते हुए कहा कलेक्टर रहते हुए राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने में पीपल का पेड़ लगाने का कार्य किया गया। कार्य का अत्यधिक दबाव रहने के बावजूद सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन का जिक्र करना नहीं भूलते। एक पेड़ मां के नाम लगाने के दौरान ओपी ने कहा कि पौधरोपण के दौरान पीपल को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अगले वर्ष की तैयारियों हेतु इस वर्ष पीपल की नर्सरी लगाने की बात भी कही। आज यदि हम तैयारी करेंगे तो अगले वर्ष नर्सरी में पीपल के पेड़ बड़े हो जायेंगे। । आने वाले 10 से 12 बरस में चारो तरफ पीपल के पेड़ ही नजर आएंगे।

                   बढ़ते औद्योगिकरण के मद्देनजर ओपी चौधरी के निर्देशन में इस बार जिले भर में 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकारी महकमे से जुड़े 20 से अधिक विभागों के साथ महिला स्वसहायता समूहों से जुड़ी 1 लाख से अधिक महिलाएं इस अभियान में सहयोग करेगी। निःशुल्क पौधा वितरण हेतु वाहन को हरी झंडी दिखा कर ओपी ने यह बता दिया कि पर्यावरण को लेकर वे बेहद संजीदा हैं। छग गठन के बाद यह पहला मौका है, जब किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि में पौधरोपण को लेकर इतनी रुचि दिखाई है। आने वाले पांच साल में इसके सार्थक परिणाम नजर आयेंगे।

                     पौधरोपण को बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए ओपी ने कहा कि रायगढ़वासी एक बार कोई संकल्प करते हैं तो उसे अवश्य पूरा करते हैं। पीपल पेड़ों से आम जनमानस की आस्था जुड़ी हुई है। पीपल के पेड़ में पानी देकर हम पुरखों का स्मरण भी करते हैं। प्राण वायु ऑक्सीजन देने वाले पीपल से हम सभी का सांसों से जुड़ाव है। रायगढ़ वासियों से ओपी ने पौधरोपण के दौरान पीपल पेड़ को प्राथमिकता दिए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि राजनीति में कार्य की सीमाएं होती है। सामाजिक और व्यापारिक संस्थाएं पौधरोपण के महाभियान में शामिल हो ताकि आने वाली पीढ़ी को इसके लिए प्रेरित कर जागरूक बनाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment