ओपी ने किया एक पेड़ मां के नाम गीत का विमोचन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

लोकगायक दीपक आचार्य के जनजागरूकता गीत को मिली वाहवाही

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने उर्दना नगर वन में वन महोत्सव कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम का” गीत का विमोचन किया और गीतकार तथा गायक दीपक आचार्य का प्रशंसा करते हुए बधाई दिया।

                 कार्यक्रम में तपस्वी सत्यनारायण बाबा की माता श्रीमती हंसमती साहू, वित्तमंत्री श्री चौधरी की माता श्रीमती कौशल्या चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा खलखो, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारीगण मौजूद रहे।

      विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 113 वे एपिसोड में मां के समान में भारतवासियों को एक पेड़ मां के नाम लगाने का अपील कर योजना लागू की। इस योजना के तहत रायगढ़ वनमंडल, जिला प्रशासन द्वारा उर्दना में वन महोत्सव में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, सांसद, राज्यसभा तथा भाजपा के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। वनमंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी के दिशा निर्देश में उर्दना नगर वन के उद्घाटन के साथ पौधा वितरण रथ का शुभारंभ तथा एक पेड़ मां के नाम जनजागरुकता पर्यावरण गीत का भी विमोचन कराया गया।

         इस गीत को लोकगायक दीपक आचार्य ने गीत, संगीत और स्वर दिया है। केबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने गीत विमोचन कर सुनते हुए दीपक की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निःसंदेह जनजागरूकता पर्यावरण गीत “एक पेड़ मां के नाम” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने में सार्थक होगा। गीत के विमोचन दौरान राजेंद्र कुमार महंत, उप वन मंडलाधिकारी मनमोहन लाल मिश्रा, रेंजर हेमलाल जायसवाल, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment