ओपी चौधरी ने नए शाला भवन का भूमिपूजन किया

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वित्तमंत्री की दो टूक – निर्माण एजेंसी और ठेकेदार न करें गड़बड़ी, नहीं पड़ेगी भारी

सरिया से वीरेंद्र सोनी (सृजन न्यूज)। मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार शाम सरिया में नए शाला भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि शाला भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। भवन निर्माण गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि न ही मैं एक रुपये खाता हूं और ना ही मेरे नाम से किसी को एक रूपये दें।

           उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ काम करें। स्कूल ही वह मंदिर है, जहां बच्चे भविष्य का निर्माण करते हैं। करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से सरिया में हायर सेकेंडरी स्कूल का नवीन भवन निर्माण हेतु मंत्री ओपी चौधरी ने स्कूल प्रांगण में भूमिपूजन किया। भूमि पूजन के पश्चात क्षेत्रीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्कूल परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 6 महीने के अंदर नवीन शाला भवन का निर्माण पूर्ण हो जाएगा और ठेकेदार समय सीमा में काम करके देंगे। फरवरी तक नवीन शाला भवन में हायर सेकेंडरी स्कूल की क्लास लगेंगे।

       इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया के प्रभारी प्राचार्य तिर्की ने वित्त मंत्री से नवीन शाला भवन में 4 अतिरिक्त कक्ष की मांग की, जहां वित्त मंत्री चौधरी ने तत्काल मांग पर घोषणा की। इसके पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी नगर पंचायत कार्यालय सरिया पहुंचे, जहां नागरिकों ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आवेदनों को पढ़ा और निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही, नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 15 के बाशिंदों को मिलेगा पट्टा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के आगमन की जानकारी होने पर नगर के वार्ड क्रमांक 15 के बाशिंदों ने एक बार फिर उनके चौपाल में दरख्वास्त लगाया। वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वार्ड क्रमांक 15 के लोगों को मैंने वादा किया था और मैं अपने वादे के अनुसार आप लोगों को आपके मकान घर के लिए पट्टा दिलाने का कार्य करूंगा। इसके लिए स्थानीय कार्यकर्ता आप लोगों का सहयोग करेंगे। वित्त मंत्री के आश्वासन पाकर वार्ड क्रमांक 15 के बाशिन्दों ने खुशी जाहिर की।

ओपी करेंगे मेधावी छात्रों को पुरस्कृत
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया की हालत विगत कई वर्षों से जर्जर होने के बावजूद भी यहां के छात्रों ने दृढ इच्छा शक्ति, मेहनत, लगन के बल पर एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन पर उच्च अंकों के साथ शाला का नाम रोशन किए। यहां कक्षा दसवीं के एक छात्र ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में टॉप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अन्य मेधावी छात्रों की यहां भरमार है। यहां वित्त मंत्री के हाथों हाथों पुरस्कार की राशि पाकर छात्राओं में हर्ष व्याप्त है। छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी अपने मन को संभाल नहीं पाए और उन्होंने घोषणा कर दी कि आने वाले दिनों में यहां के मेधावी छात्रों को मेरी ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। इसके पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी जैसे ही हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया पहुंचे,  वहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यहां के छात्रों से हाथ मिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

You may also like

Leave a Comment