ओपी चौधरी सरिया को कल देंगे अपेक्स बैंक की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक के नवीन शाखा सरिया का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओपी चौधरी, वित्त मंत्री वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक रायगढ़ के करकमल से 7 सितम्बर को अपरान्ह 12 बजे सेवा सहकारी समिति, पुलिस थाना के पास सरिया में होगा।

                     कार्यक्रम के अध्यक्ष राधेश्याम राठिया सांसद लोकसभा रायगढ़, अति विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद, विशिष्ट अतिथि, स्वप्निल स्वर्णकार, अध्यक्ष, नगर पंचायत सरिया की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। सरिया तहसील अंतर्गत सोसायटी सरिया, बोन्दा, लुकापारा, पंचधार, गोबरसिंहा, साल्हेओना के किसानों को राहत मिलेगी।

                  बरमकेला विकासखंड के सरिया क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होने पर खुशी का जश्न जैसा माहौल सरिया में है। सरिया क्षेत्र के गांव-गांव में अपेक्स बैंक सरिया में खुलने की चर्चा जोरों पर होने लगी है। सभी सरिया अंचल के नागरिकों और किसानो को अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक केएन कान्डे ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

You may also like

Leave a Comment