मौला अली की विलादत पर खानकाहे वारसी में अकीदत से सजा महफ़िल-ए-समां

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

चांदनी चौक में सूफियाना कलाम और रूह पर असर करने वाली कव्वाली ने जीता लोगों का दिल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चांदनी चौक की खानकाहे वारसी में मौला अली की विलादत के मुबारक मौके पर अकीदत और रूहानियत से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम के वक्त बड़ी तादाद में अकीदतमंद खानकाह पहुंचे और पूरे अदब व एहतराम के साथ फातिहा ख्वानी में शिरकत कर मौला अली की बारगाह में खिराज-ए-अकीदत पेश की।
      फातिहा ख्वानी के बाद महफ़िल-ए-समां का शानदार आयोजन हुआ, जहां सूफियाना कलाम और रूह पर असर करने वाली कव्वालियों ने माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया। खास बात यह है कि अकीदतमंदों ने देर रात तक कव्वाली का लुत्फ उठाया।
  यह मुकद्दस कार्यक्रम सैयद गुलाम रसूल वारसी की जेरे-सरपरस्ती में अंजाम दिया गया। इसमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सूफी परंपरा का खूबसूरत संदेश भी दिया गया।

You may also like

Leave a Comment