टीएस सिंहदेव के आभार जताने पर ओपी ने कहा धन्यवाद

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। भूपेश सरकार मे स्वास्थ्य मंत्री रहे टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए 108 करोड़ की राशि की अनुमति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा सरगुजा क्षेत्र में इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्ण होने के बाद अंचलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा सरकार आने के बाद 13 दिसंबर को पत्राचार के माध्यम से इस प्रस्तावित राशि को स्वीकृति देने हेतु विष्णुदेव साय सरकार को पत्र लिखा था। जिस पर विष्णुदेव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए साय सरकार दलगत राजनीति से परे निर्णय ले रही है।

साय सरकार के इस प्रयास से जन साधारण की सुविधा और सुरक्षित जीवन की नींव मजबूत बनेगी। टीएस सिंहदेव के आभार जताएं जाने पर वित्त मंत्री ओपी ने कहा धन्यवाद टीएस सिंहदेव, हम सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।

You may also like

Leave a Comment