ओजोन दिवस पर एनटीपीसी लारा ने कराई चित्रकला स्पर्धा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। प्रत्येक वर्ष विश्व ओजोन दिवस 16 सितम्बर को विश्व भर में मनाया जाता है। 16 सितम्बर 1987 के ही दिन मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर काफी देशों ने हस्ताक्षर किए थे। एनटीपीसी लारा भी विश्व ओजोन दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष करता है।

                               इस वर्ष भी एनटीपीसी लारा ने गत 13 सितंबर को शासकीय उच्चतर विद्यालय ग्राम महलोई में इस प्रोटोकॉल के अंतर्गत बाहरी वायुमंडल में ओजोन परत को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने के मकसद से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं कक्षा प्रथम से आठवीं तक के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा से डॉ. सुधीर दहिया, (अपर महाप्रबंधक, पर्यावरण प्रबंधन विभाग) एवं शासकीय उच्चतर विद्यालय के प्रधानाचार्य  विजय कुमार साव भी उपस्थित थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ से सूरज, सुश्री श्वेता एवं दो अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment