रेलवे ट्रैक पर आशीष की लाश मिलने से सनसनी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के दरोगामुड़ा जुटमिल के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। भले ही मृतक के हाथ मे आशीष लिखा है, मगर उसकी शिनाख्त नहीं होने से पुलिस को विवेचना में दिक्कतें भी आ रही है। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

          2 अगस्त की सुबह करीब 8.30 बजे थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को दरोगामुड़ा रेलवे ट्रैक किनारे अप लाइन पर अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां हावड़ा-मुबई अप लाइन रेलवे ट्रैक में करीब 25-30 वर्ष के युवक का शव पड़ा मिला। अज्ञात मृतक के दाहिने हाथ के कलाई में गोदना से आशीष लिखा हुआ और मौली धागा पहना है। बॉडी के पास एक स्लीपर चप्पल मिला है।

                   थाना प्रभारी व उनके स्टाफ द्वारा आसपास के क्षेत्रों में मृतक के वारिसानों की खोजबीन की गई, मगर पता नहीं चला। थाना प्रभारी द्वारा मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके थानाचौकी के गुम इंसान का मिलान कर सूचना देने जानकारी साझा की गई है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी रूम में रखा गया है।

                                जूटमिल पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में मृतक के फोटो शेयर कर मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जूटमिल के मोबाइल नंबर 7389575109 या जांचकर्ता प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी 8770711748 को सूचित करने की अपील की गई है।

You may also like

Leave a Comment