एनटीपीसी लारा बनेगा देश का सबसे बड़ा पावर प्लांट : अनिल कुमार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

प्रशासनिक भवन में यादगार मनाया गया एनटीपीसी लारा का 12 वां स्थापना दिवस

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। 13 दिसम्बर को एनटीपीसी लारा की 12 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ चक्रधर भवन (प्रशासनिक भवन) परिसर में मनाया गया। कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने एनटीपीसी ध्वज फहराते हुए कर्मचारियों को संबोधित कर लारा स्टेशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

                  इस वित्त वर्ष में नवम्बर अंत तक 8049.08 मिलियन यूनिट बिजली बनाया गया है, जो की पिछले वित्त वर्ष 23-24 की तुलना में 252.38 मिलियन यूनिट ज्यादा है। नई परियोजना, नई तकनीक और यह प्रदर्शन बेहद सरहनीय है। अनिल कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष की अंत तक लारा स्टेशन एनटीपीसी का 1-नंबर का स्टेशन बनने वाला है। स्टेज-2 का निर्माण कार्य के बारे में बताते हुए उन्होने कहा कि निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, और उन्होने यह विश्वास जताया कि यह कार्य भी समय पर पूरा होगा।

     अनिल कुमार ने आगे कहा कि बहुत जल्द एनटीपीसी लारा देश का सबसे बड़ा पावर प्लांट बनने जा रहा है। लारा स्टेशन का स्टेज -3 निर्माण का प्रस्ताव अनुमोदन की अग्रिम पड़ाव पर है। अनुमोदन एवं निर्माण के बाद लारा परियोजना का क्षमता 4800 मेगावाट हो जाएगा और यह देश का सबसे बड़ा पावर प्लांट बन जाएगा।

                             नैगम सामाजिक दायित्व और सामुदायिक विकास के लिए एनटीपीसी लारा द्वारा रायगढ़, सक्ती एवं जशपुर जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ शहर में नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण, सक्ती जिले में पेयजल की व्यवस्था एवं जशपुर जिले में वनवासी अस्पताल के उन्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यो को सुचारु रूप से निर्वहन करने के लिए श्री कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सहायता की सराहना की।

                      इस अवसर को यादगार मनाने के लिए रविशंकर, महाप्रबंधक (परियोजना), सीआईएसएफ के उप कमांडेंट महावीर सिंह, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटा गया और गुब्बारे विमोचन किया गया।

You may also like

Leave a Comment