बकाया टैक्स जमा करने के लिए 520 लोगों को नोटिस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बकाया टैक्स जमा करने के लिए 520 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसी तरह 5 लोगों को कुर्की वारंट जारी किया गया था, जिसमें से एक के द्वारा नोटिस मिलते ही बकाया टैक्स जमा कर दिया गया।

         निगम प्रशासन द्वारा राजस्व वसूली की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर एवं यूजर चार्ज के बड़े बकायादारों को संबंधित सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के तहत सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 173 के तहत 400 से ज्यादा लोगों को बिल नोटिस जारी किया गया।

      इसी तरह धारा 174 मांग सूचना पत्र 120 से ज्यादा लोगों को जारी किया गया। इसमें पांच लोगों को धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी किया गया, जिसमें से एक करदाता द्वारा कुर्की वारंट मिलते ही बकाया संपत्तिकर, जलकर एवं यूजर चार्ज राशि जमा कर दिया गया। धारा 173 एवं 174 के तहत 520 से ज्यादा नोटिस जारी हुए, जिसमें से अधिकांश बकायादारों ने संपत्तिकर, समेकित कर, जल कर एवं यूजर चार्ज बकाया राशि जमा कर दिया है।

        निगम प्रशासन द्वारा सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को डिमांड के अनुसार लगातार धारा 173 बिल नोटिस, 174 मांग नोटिस अंतिम सूचना एवं 175 के तहत कुर्की वारंट जारी करने और बकाया संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर एवं यूजर चार्ज राशि वसूल करने के निर्देश दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment