उत्तरी का दावा – मेरे पति पर एफआईआर का मामला महज साजिश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

विभिन्न मामलों से परेशान कांग्रेसी 11 दिसंबर को करेंगे आंदोलन

सारंगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आहुत की गई। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ल, वरिष्ठ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यकुमार तिवारी, पूर्व गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, प्रमोद मिश्रा, राकेश पटेल, राज कमल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल पार्षद, सरिता गोपाल, बबलू बहिदार, चारू शर्मा के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। इस दौरान लगभग प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

       प्रेस को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि  जून से पूर्व के गौण खनिज की राशि जिला पंचायत के द्वारा रोक दी गई है। जो राशि जनपद के जनप्रतिनिधियों के द्वारा करवाए जाने वाले जनहित के कार्यों की राशि है उसे भाजपा नेता के इशारे पर रोका गया है। उच्च सदन और निम्न सदन के निर्वाचित और मनोनीत जनप्रतिनिधि के द्वारा जारी की जाने वाली जनहित राशि में जहां जनप्रतिनिधि और ठेकेदारों को रॉयल्टी क्लियरेंस के नाम पर कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में पेमेंट रुकवा दिया गया है। जिला कार्यालय के द्वारा जनप्रतिनिधियों को कोई भी विकास कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। आसन्न चुनाव के मद्देनजर जिला कार्यालय द्वारा जो परिसीमन किया गया है वह न्यायोचित नहीं है। भाजपा नेताओं की इशारे पर किए गए इस परिसीमन का विरोध भी हम खुलकर करेंगे। निर्वाचन आयुक्त, न्यायालय, राज्यपाल के पास यह बात जिला अध्यक्ष मालाकार ने कही है।

      अरुण मालाकार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि बुंदेली में कांग्रेसी नेता पर प्राणघातक हमले के आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था से कृषक पीड़ित हैं। 3100 में धान खरीदी की गारंटी लेने वाला प्रदेश सरकार किसानों को धान का 2300 रुपए दे रहा है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए ना तो कोई उचित व्यवस्था है और ना ही धान के भरने के लिए बारदाना है। सरकार के कथनी, करनी दोनों में जमीन आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार दिखावे के लिए किसान का हितेषी है, जबकि वास्तव में धान विक्रय करने वाले किसानों को जो परेशानियां आ रही उसे बयां नहीं किया जा सकता। इलेक्ट्रॉनिक कांटा के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। 40 किलो के बोरी की जगह तौल 42 किलो से अधिक की हो रही है। यही भाजपा सरकार ने एक मुश्त 3100 रुपया देने की गारंटी दी थी जिसकी पूरी तरह से हवा निकल गई है। भाजपा सरकार ने गद्दी पर बैठे से पूर्व ₹ 500 में रसोई गैस देने की गारंटी ली थी। आजतक किसी भी महिला को ₹ 500 में रसोई गैस नहीं मिली। भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही, बल्कि सिर्फ ₹1000 महतारी वंदन का देकर वाहवाही लूट रही है ।

           विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि अगर उक्त तथ्य विधायक पति गनपत जांगड़े के सत्य निकलते हैं तो क्या यह पूरा घटनाक्रम कूटरचित पूर्व प्लानिंग और राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। किसी तरह कांग्रेस के मजबूत गढ़ सारंगढ़ में कांग्रेस विधायक के निरंतर दो पंचवर्षीय बड़ी जीत से घबराई भाजपा उन्हें घेरने का भरसक प्रयास कर रही है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कर पूरे मामले को राजनीतिक द्वेष और षड्यंत्र कहां है, तो वहीं श्रीमती जांगड़े ने उक्त धान उनके पति द्वारा धान खरीदी केंद्र नहीं ले जाना बताया गया। पत्रकारों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि जिला प्रशासन के खिलाफ 11 दिसंबर को आंदोलन किया जाएगा और उनके द्वारा खुलकर भाजपाई राजनीति की जा रही है, उसके खिलाफ चुनाव आयोग और राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया जाएगा। अब इस मामले में क्या-क्या नई जानकारियां खुलकर सामने आती है, इस पर सब की नजर टिकी है।

You may also like

Leave a Comment