Home रायगढ़ न्यूज महापौर और सभापति के बीच नूराकुश्ती से रायगढ़ में नहीं हुआ विकास : जीवर्धन

महापौर और सभापति के बीच नूराकुश्ती से रायगढ़ में नहीं हुआ विकास : जीवर्धन

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। पांच साल तक प्रदेश और शहर में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कांग्रेस के पास विकास कार्यों का हिसाब नहीं है। जबकि विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ में जीत के बाद ही करोड़ों रुपए के बड़े विकास कार्य किए। हर वार्ड में विकास की किरणें पहुंची है। कांग्रेस ने विकास कार्य नहीं किया इसलिए भयवश जनता के पास नहीं जा रही। जबकि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। यह बातें जीवर्धन चौहान ने जनसंपर्क के दौरान कही।

                         जीवर्धन ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है और निगम में मौजूद भ्रष्ट तन्त्र से भाजपा मुक्ति दिलाएगी। विकास के प्रति कांग्रेस के पास नीति नीयत का अभाव होने की बात कही। सत्ता की कुर्सी मिलते ही कांग्रेस बंदरबांट में लग जाती है। निगम में 5 साल तक महापौर एवं सभापति के मध्य चली नूराकुश्ती का भी जिक्र किया। ओपी चौधरी के विकास के विजन को साकार करने के लिए रायगढ़ की जनता भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। वार्ड नंबर 18 की निर्विरोध पार्षद श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी के साथ जीवर्धन ने पटेल पारा, टिकरा पारा, चोपड़ा गली, गुजराती पारा, बंगाली पारा, स्टेशन चौक में संघन जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

                                   इसी तरह वार्ड नंबर 19 के प्रत्याशी सुरेश गोयल के साथ जीवर्धन ने शहीद चौक, इतवारी बाज़ार के अंदर, गोपी टॉकीज, रामनिवास टॉकीज रोड, एमजी रोड, महात्मा गांधी चौक, गांधी गंज होते हुए मुख्य मार्ग, सुभाष चौक, गद्दी चौक, पुत्री शाला, कोष्टा पारा चौक, गौरीशंकर मंदिर, संजीवनी हॉस्पिटल, रामनिवास टॉकीज चौक (अग्रसेन चौक) तक भाजपा कार्यकर्ताओं से जीत के लिए सहयोग मांगा। वार्ड नंबर 20 के प्रत्याशी सरद हरि सराफ के साथ जीवर्धन का जनसंपर्क कोष्टा पारा चौक से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद सरस्वती प्रतिमा, रवि कंप्यूटर गली, राम मंदिर, साहू मोहल्ला, समलाई मंदिर, देवांगन धर्मशाला रोड, इतवारी बाजार के पीछे मुख्य मार्ग, अबरार गली, मरीन ड्राइव, आनंद कुटीर होते हुए शहीद चौक में समाप्त हुआ।

पार्टी के पार्षदों का विश्वास नहीं जीत पाईं जानकी काटजू!

         जीवर्धन ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व महापौर जानकी अपनी ही पार्टी के पार्षदों का विश्वास नहीं जीत पाईं। यही वजह है कि बहुत से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अपनी ही पार्टी के महापौर की तस्वीरों को प्रचार में स्थान नहीं दे रहे है। ऐसी स्थिति में आम जनता कांग्रेस पर विश्वास क्यों करे ?

दिल्ली में आप-दा से मिली मुक्ति

जीवर्धन ने दिल्ली में मिली भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जीवर्धन ने कहा, दिल्ली वालों को आखिर आप-दा से मुक्ति मिल गई। यह जीत भाजपा के प्रति आम जनता के विश्वास की जीत है। चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया कि दिल्ली वालों के दिल में मोदी है।

दिल्ली की तरह निगम से भी करें कांग्रेस का सूपड़ा साफ
दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को एक सीट के लायक भी नहीं समझा। दिल्ली वासी समझ गए कि कांग्रेस को दिया गया वोट व्यर्थ हो जायेगा। रायगढ़ वासियों द्वारा विधानसभा में भाजपा को दिए गए एक-एक वोट की वजह नालंदा परिसर, ऑक्सी जोन, प्रयास विद्यालय, हार्टिकल्चर कॉलेज, शहर की चिकनी सड़कें बन पाई। अब निगम में भी जनता भाजपा को वोट देकर सुग्घर रईगढ़ की कल्पना को साकार करें।

जनसंपर्क में ये बहा रहें पसीना

जनसंपर्क के दौरान गुरुपाल भल्ला, विकास केडिया, शशिकांत शर्मा, दीपेश सोलंकी, नरेश गोरख, प्रदीप श्रृंगी, मनीष गांधी, शैलेष माली, सुनील थवाईत, शशिभूषण चौहान,अभिलाष कछहवाहा, सुजीत लहरे, नीतीश चौथा, रमेश चौहान, गगन कातोरे, राजेश जाटवर, महेंद्र यादव, अमित पाण्डेय, कार्तिक साहू, भुवन डनसेना, विजय इक्का, अमन अग्रवाल की मौजूदगी रही।

You may also like