
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जीवन बीमा निगम रायगढ़ शाखा के अभिकर्ता साथियों ने नगर वन में नव वर्ष 2026 की प्रथम मीटिंग पिकनिक के रूप में मनाई गई। पिकनिक में बिलासपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष इमरान आलम, संतोष साहू, प्रीतम सिंघ, नितिन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
रायगढ़ शाखा के सचिव अरविन्द कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही शाखा अध्यक्ष नरेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष टी. श्रीनिवास राव ने अपने उद्घोषणा में संगठन की मजबूती के संदर्भ में बातें कही, फिर भोजन पश्चात खेल आयोजन हुआ। इसमें महिला और पुरुष अभिकर्ता ने खूब आनंद उठाया।
प्रशासनिक अधिकारी पंकज केशरवानी ने पुरस्कार वितरण कर पिकनिक का समापन किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में मिलन गुप्ता, समीर गुप्ता, टी. श्रीनिवास राव, चन्दन अग्रवाल, राजू मिरी, महेंद्र देवांगन, सुरेश देवांगन, हरिशंकर साव, अरविन्द कुमार शर्मा का शत-प्रतिशत सहयोग मिला।




