जनसेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण ही लक्ष्य है भाजपा का : अरुणधर दीवान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ में यादगार मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना वर्ष

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर रायगढ़ में जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। इसके पहले भारत माता की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाते हुए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माला अर्पित की गई। इस दौरान निगम महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्रीलाल साहू और पूूर्व सभापति सुरेश गोयल सहित वरिष्ठ पार्षदों की मौजदूगी रही।
            महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि 47 वर्ष पूर्व भाजपा की नींव इस विचारधारा के साथ रखी गई कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने राष्ट्र सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि मूल्यों की स्थापना एक विचारधारा के तहत की गई थी, जिसका निर्वहन भाजपा का हर कार्यकर्ता ईमानदारी से पूरा कर रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के अटूट संकल्प का प्रतीक है। स्थापना से लेकर आज तक करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और त्याग के बल पर भाजपा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल के रूप में स्थापित है।  1984 में दो सीटो से सफर शुरू करने वाली भाजपा ने 2014 में 282 सीट हासिल कर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। सबसे बड़ी पार्टी होने का दंभ नहीं भरने की बजाय भाजपा के लिए जनसेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण ही लक्ष्य है। सत्ता भाजपा के लिए चुनाव जीतना सत्ता हासिल करने का जरिया नहीं बल्कि आम जनता की सेवा भाजपा की प्राथमिकता है।

          महामंत्री द्वय विकास केडिया और जतिन साव ने कहा कि गठबंधन की सरकारों के दौरान भी केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने अपने मूल्यों नीतियों विचारधारा से समझौता नहीं किया। वहीं, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वाईके शिंदे ने कहा कि 47 वर्षों के सफर में भाजपा ने पूर्ण बहुमत का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या से हासिल किया है। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कि भाजपा के त्याग समर्पण विचारधारा को देख युवाओं का पार्टी से जुड़ाव हुआ। यही वजह है कि यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई। भाजपा का स्थापना दिवस हमें अपनी विचारधारा का स्मरण कराता है जो हमे सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोरंजन साहू ने कहा कि भाजपा के लिए संगठन सर्वोपरि है इसलिए कार्यकताओं के बदौलत दो सीटों से पूर्ण बहुमत का सफर तय किया।

You may also like

Leave a Comment