मुस्लिम जमात ने निकाला कैंडल मार्च, आतंकवाद का फूंका पुतला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पहलगांव में शहीद हुए हिंदुओं को रायगढ़ के चांदनी चौक में दी श्रद्धांजलि

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का पुरजोर विरोध करते हुए मुस्लिम समाज रायगढ़ ने शुक्रवार रात राजा महल से कैंडल मार्च निकाला और चांदनी चौक पहुंचकर आतंकवाद का पुतला दहन किया।

          शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को खिराजे अकीदत पेश करते हुए मुस्लिम बिरादरी के सदस्यों ने कहा कि इस कायराना हमले में हमारे हिन्दू भाइयों की बेरहमी से हत्या हुई। अब आतंकवादियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई हो कि दुबारा ऐसा करने से पहले कोई 100 बार सोचे। यह सिर्फ देश के दुश्मन नहीं, बल्कि इंसानियत के भी दरिंदे हैं। जम्मू कश्मीर राज्य का पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है। इस हमले के बाद पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा।

  आतंकवादियों की बर्बरता के खिलाफ भड़के मुस्लिम समुदाय ने मोदी सरकार से मांग भी की कि धर्म के आधार पर हिंदुओं की नृशंस हत्या करने वाले आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावे ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

You may also like

Leave a Comment