ओपी फैक्टर बना भाजपा की महाविजय का निर्णायक कारण : मुकेश जैन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि इस चुनाव में भाजपा की इकतरफा जीत की बड़ी वजह ओपी चौधरी की विकासपरक राजनीति को माना जा रहा है। ओपी चौधरी ने विधायक बनने के बाद रायगढ़ के पारम्परिक राजनीतिक तौर-तरीकों को बदलकर जनोन्मुखी विकास को राजनीति का आधार बनाने हेतु दिन-रात मेहनत की। एक ही राजनीति-विकास की राजनीति को उन्होंने ध्येय वाक्य बना लिया।

           श्री जैन की माने तो महज 14  महीनों के अल्प कार्यकाल में जनता की उम्मीदों के अनुरूप विकास की दिशा में ताबड़तोड़ उपलब्धियां हासिल करके उन्होंने आम लोगों के मन में यह विश्वास पैदा किया कि ओ पी की अगुवाई में रायगढ़ विकास की लंबी छलांग लगाने के मुहाने पर खड़ा है। इस निगम चुनाव में जनता का यह विश्वास ही ओपी फैक्टर के रूप लोगों के सर चढ़कर बोला और भाजपा के पक्ष में एक तेज आंधी चल पड़ी। प्रत्याशी लगभग गौण हो गया और अधिकांशतः केवल ओपी का नाम और कमल का निशान देखकर जनता ने बटन दबा दिया।

          उन्होंने आगे कहा कि महापौर प्रत्याशी हेतु अप्रत्याशित रूप से चाय बेचने वाले एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान का चयन कर ओपी ने ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला कि जिसका तोड़ कांग्रेस अंत तक नहीं खोज पायी। कार्यकर्ताओं के इस चुनाव में ओपी ने खूब पसीना बहाया और फ्रंट-फुट में बैटिंग कर यह जताया कि अपने लिये काम करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से कैसे खड़ा हुआ जाता है। एक मँजे हुये राजनीतिज्ञ की तरह प्रत्याशी चयन में सभी प्रमुख नेताओं से निरंतर संवाद स्थापित करके ओपी ने सशक्त उम्मीदवारों की टोली को मैदान में उतारा। यह ओपी की कार्यशैली ही थी कि छोटे कार्यकर्ताओं के इस जटिल चुनाव में भाजपा में कोई गंभीर असंतोष नहीं उभर पाया। सामाजिक, जातिगत और गुटीय संतुलन को साधने में उनकी राजनीतिक कुशलता का लोहा विपिक्षियों ने भी माना।

                                       यही नहीं, मुकेश जैन ने यह भी कहा कि ओपी ने आगे आकर प्रचार अभियान का नेतृत्व किया और खुद को पूरी तरह झोंक दिया। फलस्वरूप भाजपा का चुनाव अभियान बेहद कसा हुआ, सुव्यवस्थित और सुगठित रहा। समय-समय पर तथ्यपरक आरोप- पत्र और एक साल के विकास कार्यों का रिपोर्ट-कार्ड जनता के बीच रखकर उन्होंने कांग्रेस की बोलती बंद कर दी। सर्व समाज की बैठक कर उन्होंने अपना विज़न सामने रखा और पूरे चुनाव को एक फाइनल टच दिया।कुल मिलाकर ओपी चौधरी का करिश्माई नेतृत्व रायगढ़ नगर निगम के चुनाव में भाजपा की इस ऐतिहासिक महा-विजय का निर्णायक फैक्टर रहा। इस विजय ने उन्हें एक नायक से उठकर महानायक बना दिया है। उम्मीद की जानी चाहिये कि ओपी चौधरी और जीवर्धन चौहान की जोड़ी रायगढ़ के विकास को भी ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे।

You may also like

Leave a Comment