सांसद राधेश्याम राठिया बने संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। हाल में ही संसद की 24 स्थायी समितियों का गठन किया गया है। इसमें संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर गठित संसद की स्थायी समिति भी शामिल है। इस समिति में मौजूदा संसद के बड़े चेहरों निशिकांत दुबे, महुआ मोइत्रा, कंगना राणावत, जया बच्चन इत्यादि के साथ रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद राधेश्याम राठिया को भी शामिल किया गया है, जिससे रायगढ़ जिले सहित समूचे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

                बता दें कि छत्तीसगढ़ से निर्वाचित होने वाले इकलौते ऐसे सांसद हैं, जिन्हें संसद की किसी स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। माना जा रहा है कि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया की इस गर्वीली कामयाबी से न सिर्फ रायगढ़ और छत्तीसगढ़ राज्य का सम्मान देश की संसद में बढ़ा है, बल्कि इससे पूरे राज्य की आवाज को भी संसद में अब विशेष महत्त्व मिलेगा।

         वहीं, भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर धरमजयगढ़ विधानसभा में आयोजित समन्वय समिति की बैठक के दौरान संसद की स्थाई समिति संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी में सदस्य मनोनीत होने वाले रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया को बैठक में सम्मिलित भाजपा नेतागण अरुणधर दीवान, विकास केडिया और नरेश पंडा द्वारा भगवा गमछा पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान वहां बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने तालियां बजाकर सांसद राधेश्याम राठिया को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment