महेन्द्र सिंह मेमोरियल स्कूल में हुआ मोटीवेशनल स्पीच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

डॉ. बलदेव प्रसाद स्मृति सम्मानित व्याख्याता भोजराम पटेल का विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राज्यपाल पुरस्कृत एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित भोजराम पटेल, व्याख्याता और प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल का अभिनंदन एवं प्रेरक उद्बोधन कार्यक्रम 13 सितम्बर को विद्यालय में संस्था के संरक्षक द्वय सुदर्शन पटेल सरपंच नंदेली एवं उम्मेदराम पटेल (सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मचारी) संस्था के अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, उपाध्यक्ष सुनील पटेल, कोषाध्यक्ष खगपति मालाकार, सचिव प्रदीप पटेल, विद्यालय के प्राचार्य सतीश पाण्डेय की गरिमामयी विशिष्ट उपस्थिति हायर सेकण्डरी के विद्यार्थियों की भागीदारी में सम्पन्न हुआ।
          कार्यक्रम का संचालन करते हुए खगपति मालाकार ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से छात्र – छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित गुलदस्ता द्वारा अतिथि सम्मान की परम्परा का निर्वहन किया। मालाकार ने भोजराम पटेल की उपलब्धि को गौरवशाली तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को अनुरुरणीय बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयं सेवक नवीन कुमार दुबे ने नंदेली की माटी को नमन करते हुए शहीद नंदकुमार पटेल को पुण्य स्मरण किया तथा विद्यार्थियों को अपना भविष्य गढ़ने के लिए उत्साह और समर्पित भाव से जुट जाने का आह्वान किया। नंदेली के सरपंच एवं विद्यालय संचालन समिति के सरंक्षक सुदर्शन पटेल ने भोजराम पटेल का नंदेली से आत्मीय संबंध होने का परिचय देते हुए कहा कि इनका व्यक्तित्व शिक्षा, लेखन, संगीत, कला और सामाजिक संगठन से भी जुड़ाव वाला है। हम देखते है वे सदैव सचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहते है तथा विद्यार्थियों के हितों की दिशा में कार्यरत रहते है। आप एक प्रतिभा संपन्न शिक्षक एवं मार्गदर्शक तथा प्रेरक व्यक्तित्व के धनी है।
              कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत भोजराम पटेल को संस्था की ओर से शॉल, श्रीफल एवं विशेष अभिनंदन पत्र देकर डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति राज्यपाल पुरस्कार प्राप्ति के लिए अभिनंदन किया गया। शिक्षाविद भोजराम पटेल ने अपने उद्बोधन में महेन्द्र सिंह मेमोरियल स्कूल परिवार का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रतिभाओं का सर्जक, छात्र छात्राओं का भविष्य निर्माणकर्ता व्यक्तित्व विकास का वह केन्द्र है, जहाँ विद्यार्थी और पालक भरोसा करते हैं। इस विद्यालय ने टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थी तैयार किये हैं। विद्यालय ने डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर अनेक योग्य नागरिकों को गढ़ा है जो आज विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत हैं। नंदेली के प्रतिष्ठित गौटिया महेन्द्र सिंह पटेल शहीद नंद कुमार पटेल के पिताश्री के नाम पर संचालित इस विद्यालय रूपी वाटिका में प्रतिभाएं आज पुष्पित और पल्लवित हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं को श्री पटेल ने लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने की दिशा में खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष युवा नेता सुनील पटेल ने किया।

उम्मेद राम पटेल ने दी स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी और विद्यालय संचालन समिति के संरक्षक उम्मेदराम पटेल द्वारा विद्यार्थियों को विद्यालय तथा अपने आसपास होने वाली घटनाओं जैसे सर्पदंश, कुत्ता काटने, जहर खुरानी, बेहोशी या चक्कर आ जाने पर प्राथमिक व त्वरित उपचार एवं सावधानी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इनको व्यवहार मे लाकर लोगों की जान सुरक्षित की जा सकती है।

कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता

सम्मान समारोह एवं मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम में प्रधान पाठक सीताराम सारथी, शिक्षक परमेश्वर पटेल, तुलसीदास मिश्र, रामभरोस यादव, बाबूलाल साल, रूपलाल सिदार, जीवन लाल यादव, राजेश सारथी, नवीन दुबे, आदित्य नामदेव, हीरालाल मानिकपुरी, रोहित बैरागी, भागवत साहू, घसियाराम यादव, रामकुमार पटेल, शिक्षिका केवरा कैवर्त्य, निर्मला राणा, रानू श्रीवास, पदमा पटेल, तोरण पटेल, त्रिवेणी यादव, दीपिका डनसेना, रागिनी पटेल, उर्मिला निषाद, तान्या द्वेवेदी, गीतमाला जायसवाल, अप्सरा सिदार, मीना डनसेना, तेजस्वी पटेल, वृंदावती चौहान, बसंती चौहान, ममता पटेल, कमला पटेल, ऋतु पटेल, प्रियंका यादव, श्रुति शुक्ला, रेशमा किशन, सरस्वती नायक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं हायर सेकेण्डरी के छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

You may also like

Leave a Comment