मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लाइट 71 करोड़ की स्वीकृति पर ओपी चौधरी ने जताया आभार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु 71 करोड़ की स्वीकृति दिए जाने पर मंत्री ओपी चौधरी ने आभार जताया है।     

                             सोशल मंच में साझा की गई जानकारी के अनुसार मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने एनआईटी (NIT) रायपुर में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में नवाचार और उद्यमिता के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE-IEET) की स्थापना हेतु ₹71 करोड़ की औपचारिक रूप से स्वीकृति दी है। शिक्षा, उद्योग और तकनीकी विशेषज्ञता के समन्वय से यह सेंटर युवाओं के कौशल को संवारेगा। इस हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर, आरंग निवासी मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल का आभार जताया है।

You may also like

Leave a Comment