एनटीपीसी लारा में अग्निकांड से सुरक्षा पर हुआ मॉक ड्रिल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अग्नि दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों की सुरक्षा एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, जिला प्रशासन एवं आसपास के बड़े उद्योग की सहभागिता में एनटीपीसी लारा के प्रशासनिक भवन चक्रधर भवन में मॉक ड्रिल का आयोजन गत 10 दिसम्बर को किया गया।

                         आगजनी के समय लोगों को सुरक्षित बचाव करना एवं जानमाल की नुकसान को यथा संभव कम करने के लिए सभी पक्ष की संयुक्त प्रयास से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पूरे प्रकरण को जीवन्त प्रदर्शन करते हुए बिल्डिंग में आग लगने का साइरन बजाते हुए लोगो को आपदा एकत्रित स्थल पर न केवल इकट्ठा किया गया, बल्कि एम्बुलेंस एवं अग्नि शमन विभाग को भी बुलाया गया।

            अग्निशमन विभाग ने आग को नियंत्रित किया और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया जो ऐसी स्थिति से निपटने में माहिर है। एनडीआरएफ के जवानों ने ऐसी आपदा में लोगों को भवन से निकालने तथा अगर कोई धुएँ के कारण दम घुटने के कारण अचेत हुआ हो उसको बचाव करने के लिए रस्सी से कैसे नीचे उतारा जाता है, उसका जीवंत प्रदर्शन किया। वहीं, प्रभावितों को फर्स्ट एड देना एवं बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान के लिए अस्पताल भेजना आदि किया गया।

                    पूरे व्यवस्था को अच्छे से सम्पन्न करने के लिए केशब चन्द्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उप कमांडेंट पवन जोशी, उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, राहुल पटेल, जिला अग्नि अधिकारी प्रमोद जोगी एंड टीम, अडानी पावर के सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी लारा के सुरक्षा विभाग एवं उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment