डंगनिया के अखंड नवधा रामायण में शामिल हुईं विधायक उत्तरी जांगड़े

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कोसीर/सारंगढ़ (सृजन न्यूज़)। कार्तिक मास में कोसीर अंचल में भक्ति की बयार लगातार बह रही है और गांव-गांव में अखंड नवधा रामायण श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम डंगनिया में भी भव्य अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया।

                        धार्मिक आयोजन के अंतिम दिवस सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, महाजन अनंत समिति अध्यक्ष, सुखराम अनंत, पुनिक राम अनंत, उपाध्यक्ष रंजीत रात्रे, श्याम लाल अनंत, सचिव नान्हू राम, मुनि अनंत, कामेश लहरे, श्याम जांगड़े, ऊवत राम अनंत, लकेशवर रात्रे, महादेव अनंत, दूधनाथ निराला शामिल हुए। सर्वप्रथम विधायक उत्तरी जांगड़े ने प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना की। इसके बाद आयोजक परिवार ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

                      ग्रामवासियों को उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए अखंड नवधा रामायण आयोजन के लिए बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को सुनने से मन को शांति मिलती है। राम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे माने जाते हैं। चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर है और छत्तीसगढ़ उनका मायका रहा है इसलिए हम सब श्रीराम को भांजा मानते हैं। भांजा का पैर छूकर प्रणाम करते हैं। आप सब के द्वारा प्रतिवर्ष अखंड नवधा रामायण आयोजित किया जाता है जो खुशी की बात है। आप सबकी मनोकामना प्रभु श्रीराम अवश्य पूर्ण करेंगे, ऐसा मैं कामना करती हूं।

You may also like

Leave a Comment