एमजे टी कंपनी को बेजाकब्जा पड़ा महंगा, निगम ने दुकान में जड़ा ताला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। निगम प्रशासन ने एसपी कार्यालय के बाजू में निगम कॉम्प्लेक्स की दुकानों पर अतिक्रमण के लिए कार्यवाही की गई।

                 कॉम्प्लेक्स के अंदर अजय कुमार अग्रवाल के द्वारा दुकान के बाहर सामान रख कर कॉम्पलेक्स के एक हिस्से को अतिक्रमण किया जा रहा था। इसकी शिकायत बार -बार मिलने पर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार निगम की टीम ने उसके दुकान पर ताला लगा दिया। उक्त व्यापारी को कई बार समझाईश देने के बावजूद भी अतिक्रमण कर सामान दुकान के बाहर रख कर एक हिस्से को ब्लॉक किया जा रहा था। शनिवार को निगम की टीम ने औचक निरीक्षण कर अशोक अग्रवाल चायपत्ती के दुकान पर तालाबंदी की कार्यवाही की।

You may also like

Leave a Comment