चक्रधर समारोह में मीनाक्षी शेषाद्रि का भरतनाट्यम कल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

उपासना भास्कर का होगा कथक नृत्य, अनुष्का सोनी सितार पर देंगी प्रस्तुति, लोक और सूफी गायन की प्रस्तुति देंगे राकेश व निशा

सौम्या नामदेव और दीपमाला सिंह कथक तो विधि सेनगुप्ता करेंगी ओडिसी नृत्य

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 39 वां चक्रधर समारोह के पांचवे दिन 11 सितम्बर को मुम्बई की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्रीमती मीनाक्षी शेषाद्रि भरतनाट्यम पर प्रस्तुति देंगी। वहीं रायगढ़ की सुश्री सौम्या नामदेव एवं सुश्री दीपमाला सिंह कथक तो सुश्री विधि सेनगुप्ता ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

                     कार्यक्रम में जबलपुर की सुश्री अनुष्का सोनी का होगा सितार वादन, धमतरी से आ रही सुश्री उपासना भास्कर कथक (समूह नृत्य) पर प्रस्तुति देंगी। इसी तरह रायगढ़ के राकेश शर्मा, श्रीमती निशा शर्मा का लोक एवं सूपी गायन होगा।

You may also like

Leave a Comment