महापौर-आयुक्त ने नाला निर्माण और पानी निकासी के विकल्प के लिए विभिन्न क्षेत्रों की देखी असलियत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शुक्रवार दोपहर महापौर जीवर्धन चौहान, निगमायुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया ने टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल भराव की समस्या से निबटने नाला निर्माण एवं पानी निकासी के विकल्प को देखते हुए शहर विकास के लिए तैयार कार्ययोजना का जायजा भी लिया।

सबसे पहले मेयर जीवर्धन चौहान, कमिश्नर श्री क्षत्रिय सहित अधिकारियों ने सतीगुड़ी चौक से लेकर कोतरा रोड आरओबी के नीचे अंतिम छोर तक निरीक्षण किया। महापौर ने ओवरब्रिज के नीचे बेतरतीब चार पहिया एवं ट्रक के पार्किंग को व्यवस्थित करने की चर्चा की। ओवरब्रिज के नीचे कमर्शियल उपयोग या सौंदर्यीकरण करने की बात गई। इसी तरह क्षेत्र में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार करने कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया को निर्देशित किया गया।

                                       इसके बाद रामपुर नगर वन के पास नाले की स्थिति को देखा गया। यहां तेज बारिश से पहाड़ से नीचे की तरफ तेज गति से पानी शहर में आता है। इससे भी क्षेत्र में जल भराव की समस्या आती है। पहाड़ के ऊपर से आने वाले तेज गति के पानी को नीचे की ओर बड़ा नाला निर्माण करते हुए इस नाले को आगे फिर बड़े नाले में मिलाने संबंधित कार्य योजना पर चर्चा की गई। इससे दौरान नाले में पानी निकासी का दबाव को कम करने और सुगमता से पानी निकासी हो इस विकल्प पर कार्य करने की बात कही गई। इसके बाद ईशा नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में प्रस्तावित, सड़क, नाली, भवन के साथ अन्य शहर विकास के निर्माण संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संभावित स्थलों को देखा गया।

                    महापौर ने कहा कि शहर सरकार शहर के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ-साथ सतत रूप से सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, नाली, पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ नवाचार और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर भी ध्यान दिया जा रहा। शहर का समग्रता और संतुलित विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी तरह वर्तमान में जल भराव की समस्या को प्राथमिकता देते हुए पानी निकासी के संभावित विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में जल भराव की समस्या का निजात मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment