मेनका देवी की दहाड़: मुख्यमंत्री के गृहग्राम के आसपास सोना खनन की मंजूरी किसने दी थी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़  (सृजनन्यूज)। रायगढ़ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक में मुख्यमंत्री के गृहग्राम के पड़ोसी गांवों में सोने के लिए खनन का आदेश अगस्त माह में किसकी अनुमति से जारी हुआ था। यद्यपि जनविरोध के कारण जशपुर ज़िले के फरसाबहार ब्लॉक में स्वर्ण खनन का आदेश फ़िलहाल वापस हो गया। जो अच्छी बात है।

डॉ. मेनका देवी सिंह ने कहा कि इस आदेश के लिए यदि मुख्यमंत्री की अनुमति थी और उन्हें जनभावनाओं का अंदाज़ नहीं था और न ही जानकारी थी तो यह चिंता की बात है। यदि मुख्यमंत्री की जानकारी के बग़ैर उनकी पीठ पीछे किसी और की अनुमति थी तो और अधिक चिंता की बात है।

                           बहरहाल, जो भी हो मगर लोकसभा चुनाव के बाद सियासत के मैदान से फिर गायब होने के बाद डॉ. मेनका सिंह के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा सरकार के खिलाफ दहाड़ के पीछे का सच क्या है, इसे वे ही जाने। मगर, इतना तो तय है कि सारंगढ़ के गिरी विलास की राजकुमारी मेनका सिंह अगर लोकसभा चुनाव के पहले जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए बेबाक रहतीं तो सांसद राधेश्याम राठिया को विजय सेहरा पहनने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ता।

You may also like

Leave a Comment