भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जिले में होगी मंडलवार समीक्षा बैठक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

संजय श्रीवास्तव, गोमती साय, हर्षिता पाण्डेय, भरत सिंह सिसोदिया पहुंचेंगे मंडलों में

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रायगढ़ जिला भाजपा का सदस्यता अभियान इन दिनों पूरे जिले में उफान पर है। पार्टी के जिला से लेकर मंडल, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के मिले लक्ष्य को लेकर जमीनी स्तर पर पूरी ताकत के साथ उतर चुके हैं।

                              इस अभियान को लेकर जिला संयोजक विकास केडिया ने बताया कि अभियान को प्रदेश में 60 लाख एवं जिले को 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। रायगढ़ जिले में अब तक 60 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है, साथ ही अभियान में और अधिक गति प्रदान करने के लिये जिले एवं चारों विधानसभा के बाद अब मंडलों की समीक्षा बैठक रही गई है। प्रदेश भाजपा द्वारा संजय श्रीवास्तव, गोमती साय, हर्षिता पाण्डेय, भरत सिंह सिसोदिया को अतिथि तय किये गये हैं।

                   इसके तहत रायगढ़ विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले रायगढ़ नगर, जूटमिल चक्रधर नगर, लोइंग, कोड़ातराई एवं पुसौर मंडलों की समीक्षा बैठक लेने भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, खरसिया विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले खरसिया नगर, रायगढ़ पश्चिम, सुपा, जोबी, महका और चपले मंडलों की समीक्षा बैठक लेने हर्षित पाण्डेय, लैलूंगा विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले लैलूंगा, तमनार, संबलपुरी, राजपुर, मुकडेगा और रोड़ोपाली मंडलों की समीक्षा बैठक लेने पत्थलगांव विधायक गोमती साय, धरमजयगढ़ विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले धरमजयगढ़, घरघोडा़, छाल, कापू, बाकारुमा और कुडुमकेला मंडलों की समीक्षा बैठक लेने भरत सिंह सिसोदिया पहुंचेंगे।

          विकास केडिया ने आगे और जानकारी देते हुए बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 सदस्य को अपने माध्यम से प्राथमिक सदस्यता दिलाना अनिवार्य है। ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने अब तक सौ सदस्य नहीं बनाए हैं, वे 15 अक्टूबर से पहले अपना लक्ष्य पूरा कर सकते हैं, साथ ही हर मंडल में पर्याप्त रूप से पदाधिकारी बनाने के लिए पर्याप्त सक्रिय सदस्य भी होने चाहिए। इसी कारण हर मंडल में कम से कम 300 सक्रिय सदस्य बनाये जायें। अभियान अंतगर्त पार्टी की सदस्यता के लिये डिजिटल माध्यम से ऑनलाईन सदस्यता ली जा रही है। वहीं अब आफलाईन सदस्यता अभियान भी चलायेगी। इसके लिए भाजपा सार्वजनिक स्थानों पर भी सदस्यता अभियान चलाएगी।

You may also like

Leave a Comment