रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रतिष्ठित फर्म बालाजी मोबाइल और बालाजी हार्डवेयर परिवार के वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद अग्रवाल (सूपा वाले) नहीं रहे। मंगलवार शाम उनका निधन हो गया।
वे राजेंद्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल के बड़े भाई थे। श्री अग्रवाल अपने पीछे दो पुत्र अजय अग्रवाल और विकास अग्रवाल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा कल 8 जनवरी के पूर्वान्ह 11:30 बजे उनके धनागर स्थित निवास से निकाली जाएगी। धनागर में ही उनका अंतिम संस्कार होगा।