गुरुदेव हाड़ीनाथ के पूजन उत्सव पर जोगीडिपा में कल होगा महाभंडारा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। हाड़ीनाथ सेवा समिति जोगीडिपा वार्ड क्रमांक 11 में गुरुदेव हाड़ीनाथ के पूजन उत्सव की उपलक्ष्य में महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है।
            आयोजन समिति के सदस्य ने कार्यक्रम की जानकारी दी बताया कि 14 जनवरी के प्रात 9  बजे से गुरुदेव हाड़ीनाथ की पूजन और आरती, 11 बजे शोभायात्रा दोपहर 1 बजे से महाभंडारा प्रारंभ दोपहर 3 बजे से भजन कीर्तन की कार्यक्रम एवं शाम 6 बजे से लोक जसगीत, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
              कार्यक्रम को लेकर मोहल्ले में उत्साह का माहौल है। समिति के सदस्य कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए तैयारी में जुट गए हैं, साथ ही अपील की है आप सभी पधारकर महाभंडारा की प्रसाद ग्रहण करें।

You may also like

Leave a Comment