मकर संक्रांति की शाम केलो मैया की होगी महाआरती

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ की पुरानी बस्ती में नदी किनारे लगेगा मेला, होंगें सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। केलो उद्धार समिति के तत्वावधान में केलो मैया महाआरती शहर के छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच के सदस्यों के द्वारा विगत 9 वर्षों से समलाई घाट में समाज के लोगों को पर्यावरण व जल स्वच्छता संरक्षण का संदेश देने के पवित्र उद्देश्य से केलो महा आरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जो हर किसी के लिए अब एक ऐतिहासिक आयोजन बन चुका है, साथ ही परंपरा का रूप भी ले लिया है। इस आयोजन को गति देते हुए इस 10वें वर्ष में भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समलाई घाट में भव्य केलो महाआरती का आयोजन समिति के सदस्यों द्वार लोगो की विशेष उपस्थिति में बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया जाएगा।  

           सर्वप्रथम जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पंडित बृजेश्वर मिश्रा के साथ 11 पंडितों की अगवाई में समलाई माता की पूजा अर्चना करने के पश्चात घाट में स्थित केलो मैया के मंदिर में कीर्तन भजन के साथ शाम 6 बजे पंडित बृजेश्वर मिश्रा और सहयोगी 11पंडितों के सानिध्य में पूजा – अर्चना सम्मिलित श्रद्धालुओं के साथ की जाएगी। इसके पश्चात समूचा स्थल केलो मैया की भव्य भजन संध्या आयोजन में शामिल होगी।
           इस बार भी केलो नदी में खूबसूरत भव्य भगवान शिवलिंग की स्थापना के साथ हनुमान भी साथ में रहेंगे, जिसकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी महाआरती में उपस्थित लोग केलो मैया महाआरती में पवित्र मन से शामिल होकर पर्यावरण और जल को संचित करने का संकल्प भी लेंगे।
      शाम को समलाई घाट राजा पारा केलो मैया की पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय कलाकारों का भजन प्रारंभ होगा। इस भव्य आयोजन में शहर की गणमान्य नागरिकों के अतिरिक्त शहर के सामाजिक संस्था से आए हुए लोग शामिल होंगे। पूरे घाट परिसर में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्था के सदस्यों के द्वारा स्टॉल लगाकर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रसाद बांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच व केलो उद्धार समिति की सभी सदस्यों का योगदान व प्रयास रहेगा।

You may also like

Leave a Comment