नृत्य, संगीत कला के महाकुंभ मधुगुंजन का आगाज कल से

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में इस वर्ष भी मधुगुंजन संगीत समिति तथा श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के द्वारा चार दिवसीय मधु गुंजन सतरंग 2025 में देश के विभिन्न राज्यों के बाल, युवा कलाकार एवं संगीतज्ञ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय नृत्य संगीत कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में अपने पंचम वर्ष में यह उत्सव रायगढ़ में अपनी पहचान बना चुका है। राष्ट्रीय स्तर के उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन 21 दिसंबर की सुबह 9 बजे से होने जा रहा है।

          चार दिवस तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें 750 से अधिक प्रतिभागी नृत्य एवं संगीत विषय में तथा लगभग 100 विद्यार्थी कला ड्राइंग पेंटिंग के क्षेत्र में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे से ड्राइंग एंड पेंटिंग की प्रतियोगिता प्रारंभ होगी जिसका निर्णय उसी संध्या 8:00 बजे घोषित किया जाएगा। कला के महाकुंभ में निर्णायक के रूप में विशेषज्ञ बाहर से आमंत्रित किए गए हैं। प्रथम दिवस पर लगभग 95 प्रस्तुतियां में 180 प्रतिभागी भाग लेंगे। यह आयोजन रायगढ़ की नगर पालिका पंजरी प्लांट के ऑडिटोरियम में आयोजित है।

श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संचालक और मधुगुंजन के आयोजक शरद वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9 से संध्या 7 बजे तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे बाल एवं युवा कलाकार भाग लेंगे। कुछ चुनिंदा बाल एवं युवा कलाकारों की प्रस्तुति संध्या 7 से 8 के मध्य होगी। पुरस्कार एवं सम्मान समारोह रात 8 बजे से होगा। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए 8827477671 एवं 8770830031 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment