आम के लालच में गंवाई जान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

आम तोड़ने के चक्कर में पेड़ से गिरा ग्रामीण, 3 हॉस्पिटल घूमने के बाद भी हुई मौत

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आम खाने के लालच में एक शख्स को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, एक ग्रामीण तोड़ने के फेर में पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन डाल टूटने से वह इस कदर गिरकर जख्मी हुआ कि 3 हॉस्पिटल रेफर होने कब बाद भी आखिरकार मेकाहारा में उसकी मौत हो गई।

        हादसे की विवेचना कर रहे चक्रधर नगर थाने के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र तिर्की ने बताया कि मूलतः सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम परसाडीह निवासी ननकी दाऊ सिदार पिता चमार सिंह (41 वर्ष) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गत 23 अप्रैल के पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे ननकी दाऊ घर से निकलकर खेत गया और वहां आम तोड़ने के लिए पेड़ में जा चढ़ा। आम को लपकने की फिराक में पेड़ के ऊपर ननकी दाऊ जिस पुराने डाल में खड़ा था, अचानक वह टूट गया। नतीजतन, ग्रामीण नीचे गिर गया।

     इस हादसे में घायल ननकी दाऊ को उसके परिजन नजदीकी दानसरा के उप स्वास्थ्य केंद्र दानसरा लेकर गए तो चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ ले जाने की सलाह दी। तदुपरांत, बदहवास सिदार परिवार आनन-फानन में वाहन व्यवस्था कर ननकी दाऊ को रायगढ़ के कोसमनारा स्थित जनक हॉस्पिटल लेकर गए। वहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पटेल ने यथासंभव इलाज के बाद हालत में सुधार न होता देख मेकाहारा रेफर किया।

वहीं, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करने के बाद भी जीवन और मृत्यु के मध्य संघर्षरत ननकी दाऊ ने आखिरकार कल 24 अप्रैल को लगभग 3 बजे दम तोड़ दिया। बहरहाल, जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों को शव सौंपने वाली पुलिस मर्ग कायम करते हुए हादसे की जांच पड़ताल कर रही है।

You may also like

Leave a Comment