लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य मेला 7 सितंबर को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन जनहित के मद्देनजर आगामी 7 सितंबर को स्थानीय रेड क्वीन प्रांगण में एक वृहद स्वास्थ्य मेला लगा रही है, जहां अंचल के लगभग 200 मरीजों का हार्ट, कैंसर, स्पाइन, कमर दर्द, नसों की जांच देश के नामी डॉक्टर्स निःशुल्क करेंगे।

                                        शहर के गैलेक्सी मॉल में सोमवार शाम आयोजित पत्रकारवार्ता में लॉयन संजय अग्रवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्राथमिकता के आधार पर ही जांच संभव होगी। कैंसर के लगभग 100 मरीज, हार्ट के 150, कमर व नसों के दर्द के 200 मरीजों की ही जांच हो सकेगी। जिनके रजिस्ट्रेशन पहले होंगे उनको पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्राथमिकता मिलेगी। इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा लिखी गयी दवाइयों भी 5 दिन की निःशुल्क दी जावेगी।

नामचीन चिकित्सक करेंगे शिरकत –  आगामी 5 सितंबर से 3 दिनों के लिए बालको कैंसर अस्पताल की आधुनिक सुविधा से युक्त बस द्वारा लगातार 3 दिन कैंसर स्केनिंग डॉक्टरों की टीम के मार्गदर्शन में किया जावेगा। 7 सितंबर को देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. भारत भूषण द्वारा रिपोर्ट्स के आधार पर परामर्श दिया जावेगा। इसके साथ ही शुगर, बीपी की भी सटीक थेरेपी की जानकारी भी साउथ के मशहूर डॉक्टरों द्वारा दी जावेगी।

7 को होगा समापन – हनुमान प्रसाद जिंदल लॉयन सुनील जिंदल के पिताश्री हैं, के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला का समापन 7 सितंबर को शाम 6 बजे एक समारोह के साथ विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में किया जाएगा। इन तैयारियों के प्रभारी लॉयन संजय अग्रवाल ने बताया कि जो भी व्यक्ति, इस शिविर का लाभ उठाना चाहते है उनको 5 सितंबर तक आवश्यक रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए लॉयन आनंद बेरीवाल 9424185044 अन्य संपर्क नम्बरों पर अपना नाम अंकित करवाएं।

इस शिविर का लाभ उठाएं – संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने अंचल के सभी समाज के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि लॉयंस क्लब के इस निःशुल्क भव्य स्वास्थ्य चेकअप शिविर का लाभ उठाएं। वहीं इस तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन को सफल बनाने में लॉयंस क्लब परिवार के सभी सदस्यगण जुटे हैं। पत्रवार्ता के दौरान विनोद अग्रवाल (अजंता ऑप्टिकल) और युवा समाजसेवी प्रकाश निगानिया भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment