लायंस क्लब मिड टाउन ने आशा देखभाल गृह में छाते और रेनकोट की दी सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर की समाजसेवी संस्था लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने बरसात के मौसम को देखते हुए आशा प्रसामक देखभाल गृह बांझीनपाली में छाता और रेनकोट का वितरण किया।

    लायंस क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल (ओमी) ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए क्लब द्वारा छत और रेनकोट का वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन अलकेश श्रीवास्तव और लायन श्रीकांत पाण्डेय थे। केंद्र की संचालिका जस्सी फिलिप ने लायंस सदस्यों को साधुवाद दिया।

             लायंस क्लब मिटाउन के वरिष्ठ सदस्य लायन संजय रतेरिया के सौजन्य से चक्रधर गौशाला में गौ सेवकों को रेनकोट वितरण किया गया। गौ माता की सेवा करने वाले इन सेवकों को बरसात से बचने के लिए यह क्लब एक छोटा प्रयास था। रेनकोट पाकर गौशाला के सेवक खुश हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद अग्रवाल (अजंता), आनंद बेरीवाल, राजेश अग्रवाल (आरडीएस), सुभाष अग्रवाल (चिराग), संजय रतेरिया, संजय अग्रवाल (कार्ड), अलकेश श्रीवास्तव, शिवशंकर अग्रवाल, प्रकाश निगानिया, प्रकाश ज्योति सेल्स, अरुण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या लायन सदस्य उपस्थित थे।

महापौर-सभापति, आयुक्त आज रोपेंगे पौधे

लायन प्रकाश निगानिया ने बताया कि लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन की 1 जुलाई से नई कार्यकारिणी लगातार सेवा के कार्यों में लगी है। इस वर्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल (ओमी) को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। सत्र के प्रारंभ से ही क्लब की गतिविधियां प्रारंभ हो गई थी। ओमी अग्रवाल अपनी टीम के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। रविवार को लायंस क्लब, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन और नगर निगम रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 11 हजार पौधे लगने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू और आयुक्त बृजेश कुमार सिंह रविवार को सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे।

You may also like

Leave a Comment