45
कलेक्टर से मिलने के पहले फरियादियों का लगेगा स्वास्थ्य परीक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में प्रति सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में बदलाव किया है, जिसके अनुसार अब प्रति मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित होगा।
यही नहीं, जनदर्शन के पूर्व आवेदकों का हेल्थ चेकअप होगा, जिसके बाद कलेक्टर से भेंट होगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम इस दौरान शिविर लगाकर सेवा देंगे। इसी प्रकार प्रति मंगलवार को 11 बजे आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक अब 10 बजे आयोजित किया जाएगा। समय सीमा की बैठक के बाद डॉ. संजय कन्नौजे कलेक्टर जनदर्शन में लोगों से मुलाकात करेंगे।




