केरल महिला समाजम की लेखा एस. कुमार बनीं अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। केरल राज्य का स्थापना 1 नवम्बर 1956 को हुआ था। रायगढ़ मलयाली समाजम के तत्वावधान में 69वां केरल राज्य की स्थापना उत्सव और केरल महिला समाजम का उद्घाटन 2 नवंबर को केरल समाजम सामुदायिक भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

            केरल महिला समाजम का गठन समाज में महिलाओं की एकता को बढ़ावा देने और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था। श्रीमती अंबिका मोहन ने महिला समाजम का उद्घाटन किया। समाजम की कई सदस्यों और अतिथियों ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भद्रा दीपम (दीप प्रज्वलन) के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। समाजम के अध्यक्ष, बैजू कुरियाकोसे ने सभी का स्वागत किया। यही नहीं, प्रार्थना गीत, बच्चों द्वारा पारंपरिक केरल नृत्य प्रस्तुतियाँ, गीत और बधाई भाषण प्रस्तुत किए गए।

     वहीं,केरल महिला समजम की पहली समित का चयन किया गया। समिति की नई प्रेसिडेंट श्रीमती लेखा एस. कुमार चुनी गईं। इसी तरह वायस प्रेसिडेंट श्रीमती जुबली, श्रीमती विजयलक्ष्मी, सेक्रेटरी श्रीमती शालू, ट्रेजरर श्रीमती वीजी तथा ज्वॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी श्रीमती उषा सजी को दी गई। संचालक समिति सदस्यों में श्रीमती अंबिका राजू, श्रीमती जयाश्री अनिल, श्रीमती रीनू अजी, श्रीमती निशा जॉर्ज, श्रीमती सालीशा संजय, श्रीमती निशा कैमल, श्रीमती शैजा बिनु, श्रीमती उषा नांबियार समाज का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, समाज का सेवा एवं संस्कृति को मुख्य रूप से बढ़ावा देना हैं।

  चूंकि, 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ की भी स्थापना दिवस था, इसलिए छत्तीसगढ़ महतारी के जय के उत्घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई। अंततः राष्ट्रीय गान एवं रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम सुंदरता पूर्वक समापन किया गया।

You may also like

Leave a Comment